कुमार अजय
कतरास । कतरास के तेतुलमारी में अवैध उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा । सूत्रों के अनुसार अवैध माइनिंग हादसा के दौरान 3 की मौत, लगभग आधा दर्जन हुए घायल, बढ़ सकती है मृतको की संख्या, 3 घायलों को इलाज के लिए भेजा लाया गया SNMMCH अस्पताल । मामला बी सी सी एल के कतरास क्षेत्र तेतुलमारी के आर एन सिंह बस्ती के समीप अवैध खनन के दौरान घटना घटी, घटना के बाद इलाके में मची अफरा- तफरी, सैकड़ों का हुजूम उमड़ा, अवैध उत्खनन थमने का नही ले रही नाम। हालांकि घटना में मृतकों को लेकर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।
