धनबाद । बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोराफाटक स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में इलाजरत मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ । इस दौरान मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया । परिजनों का आरोप है की मौत की वजह पूछे जाने पर अस्पताल कर्मियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया है । घटना को लेकर मृतक के परिजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन व कर्मियों ने मृतक के भाई को बांधकर काफी बेरहमी से उनकी पिटाई की, वहीं मृतक के पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उनके सर पर चोटें आई है जो किसी स्थानीय नर्सिंग होम में ही इलाजरत है ।
परिजनों के अनुसार 2 दिनों पूर्व झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र निवासी रोहन उर्फ मोहित महतो, उम्र लगभग 18 वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था । जिसे परिजनों ने लाकर पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया था । जहां मरीज की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई थी । अचानक आज गुरुवार की दोपहर मरीज की सांसे रुक गई और उसका निधन हो गया, तो परिजनों ने अस्पताल से पूछा कि अचानक ऐसा कैसे हुआ । जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी । आरोपों का आरोप है कि अस्पताल में मारपीट शुरू कर दी काफी संख्या में लोग अस्पताल के समीप जुट गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवा रही है ।
अस्पताल प्रबंधन से संपर्क नही हो पाने के कारण अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नही रखा जा सका है ।
