धनबाद । बुधवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली से संबंधित समस्याओं के निराकरण को लेकर धनबाद विद्युत महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से मिले। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से संबंधित विषयों पर बिजली जीएम से सकारात्मक वार्ता हुई और उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण अविलंब कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली की दुरुस्त व्यवस्था की जाएगी,आगे श्री सिंह ने कहा कि महाप्रबंधक को जिला कांग्रेस के मांग पर विद्युत महाप्रबंधक ने धनबाद, झरिया, टुंडी, गोविंदपुर, विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाने के साथ-साथ बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए उनके प्रति आभार जताया।

कई क्षेत्रो मे अंडरग्राउंड बिजली केवल को चालू करने मे आ रही दिक्कतो पर भी चर्चा हुई। कुछ अधिकारियो के द्वारा गरीब उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जा रहे हैं। उसकी भी जानकारी महाप्रबंधक को दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रसाद निधी पिंटू तुरी,विकास पाठक,पप्पू कुमार तिवारी, रत्नेश यादव,रमेश राय, माली गोप सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *