झरिया । झरिया थाना परिसर में रामनवमी को लेकर बुधवार 22 मार्च को शांति समिति की बैठक हुई। झरिया अंचला अधिकारी प्रमेश कुशवाहा,झरिया थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा, बिजली विभाग के जेई राकेश सिंह व विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय झरिया क्षेत्र के 25 अखाड़ा के अध्यक्ष शांति समिति के बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान झरिया शांति समिति के सदस्य समेत स्थानीय गणमान्य लोगो ने एक दूसरे को रामनवमी व चैती दुर्गा, नवरात्रा, रमजान की बधाई भी दी। जिसके बाद झरिया थाना प्रभारी ने लोगो से शान्ति पूर्वक रामनवमी मनाने की अपील की। शान्ति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने कहा रामनवमी नवरात्र के दौरान प्रशासन चौकस रहेगी। लेकिन सरकार द्वारा गाइडलाइन को पालन करना होगा।
अखाड़ा के उस्तादों से अपील किया कि जुलूस में अपने अखाड़ा का खिलाड़ियों को एक पहचान पत्र दे। जिससे कोई वारदात होने पर उनसे सहयोग ले सके किसी प्रकार के डीजे व अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगी । झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी सहयोग व भाईचारा बनाए रखना है। असामाजिक तत्वों की सूचना फ़ौरन झरिया थाना को दे। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अखाड़ा कमेटी निर्धारित रूट का पालन करे। शान्ति समिति सदस्य भगत सिंह ने कहा कि अगर किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो तुरंत ही झरिया पुलिस से संपर्क करे इसके लिए झरिया प्रशासन सदैव तत्पर है।
शांति समिति की बैठक में पहुंचे लोगों ने पानी, बिजली आदि समस्याओं को भी उठाया। मौके पर मुख्य रूप से झरिया थाना प्रभारी पीके झा, झरिया सीओ, राजकुमार अग्रवाल, केडी पांडे, महेश शर्मा, दीपक शर्मा, दिलीप आडवाणी, संजू वर्मा, फरीद मल्लिक, पिंकी साहू, मयूरी ओझा,शिबू अगरवाल, श्रीकांत अम्बष्ठ, अरिंदम बनर्जी, जगदीश गुप्ता, विष्णु त्रिपाठी, फ़ैज़ अहमद रिजवी, अभिषेक अग्रवाल, पिंकू, मेराज खान, मुख्तार खान समेत सांति समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
