धनबाद । जोरापोखर के पत्रकार सह धनबाद टुडे और के सी एन टी वी के संपादक मो जहीरुद्दीन खान के साथ 9 मार्च को दर्ज हुई झुठा मुकदमा के खिलाफ जिले के सभी पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से बुधवार को रणधीर वर्मा चौक के धरना चौक में धरना देकर अविलंब झूठा मुकदमा वापस लेने की बात कही।साथ ही वक्ताओ ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की ,मांग पत्र सौपने पर उपायुक्त संदीप सिंह ने दोषी होने पर थानेदार पर भी कार्यवाई करने का आश्वाशन दिया है,संपादक सह वरिष्ट पत्रकार बनखंडी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाय, संपादक महेन्द्र सिंह राजपाल ने कहा कि जिले में पत्रकारों की अनदेखी बरदाश्त नही किया जाएगा, संपादक गणेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ कोयला चोरी को बढ़ावा देने में मशगूल है उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नही है ।
धनबाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजीव झा ने कहा कि मीडिया कर्मी पर इनदिनों हमला काफी तेजी से बढ़ा है,जिसके लिये सभी एक एकमत होकर विरोध करना होगा ,मौके पर जे जे ए के जिला अध्यक्ष शौकत खान, कतरास प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंदरजीत पासवान ने कहा कि गुंडे माफिया के खिलाफ पत्रकारों का लेखनी व आंदोलन जारी रहेगा,गणेश भगत ने कहा कि पत्रकार कलम के सिपाही होते है जरूरत पड़ने पर कलम औजार का कार्य करेगी,धरना के बाद उपायुक्त ने आश्वाशन दिया है कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री तो भेजेगे ,दंडाधिकारी के नेतृत्व में घटना की पुनः जांच का आश्वाशन दिया है धरना में रुस्तम अंसारी,जितेन्द्र कुमार जीतु ,राजेन्द्र वर्मा ,जितेन्द्र पासवान,दीपक सिंह,राहुल कुमार ,संतोष डे सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।
