झरिया । चैत्र नवरात्र को ले आज 22 मार्च से कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा का नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है. बुधवार से आने वाले 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा और साधना बड़े ही भक्ति भाव से की जाएगी. नवरात्र के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिर शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, समेत पूरे कोयलांचल में सामाजिक संगठनों समेत श्रद्धालु अपने घरों में कलश स्थापित कर देवी की आराधना में जुट गए हैं. वही मंदिरों को फूलों व लड़ियों से सजाया गया है इसके अलावा माता की मूर्तियों का भी शृंगार किया गया है. वही इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह पहले दिन श्री श्री चैती दुर्गा पूजा समिति भागा गाड़ीबान पट्टी छठ तालाब स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची, मां अम्बे की पूजा आराधना कर परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

रागिनी सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की विधिपूर्वक आराधना की जाती है। महाअष्टमी के दिन मां महागौरी की आराधना करने से सुख और समृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भक्तों सभी दुख दूर हो जाते हैं, वह पाप मुक्त हो जाते हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव महांत्री श्रवण राम उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद जितेंद्र राम राजेश यादव गुड्डू मोनू सिंह अखिलेश सिंह छोटू सिंह रघु राम राहुल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *