झारखण्ड । झारखण्ड के चतरा कुन्दा थाना क्षेत्र के एकता में अंधविश्वास को लेकर महिला की जलाकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद कुन्दा थाना पुलिस ने घटनास्थल स्थल पर पहुँच कर मलुगढ़ा जंगल से अर्धजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

एकता निवासी कोइली भारती की 70 वर्षीय पत्नी को गुरुवार की शाम को जलाकर हत्या कर दी गई थी। वही रात में परिजनों को जानकारी मिला तो महिला जली हुई थी। उधर एकता के ग्रामीणों ने बताया की डायन भूत पिसाच को लेकर अक्सर झगड़ा झँझट होता रहता था। पूर्व में डायन बिसाही के आरोप में इस पर पंचायती भी हो चुकी है। परिजनों के आवेदन के आधार पर रमेश भारती पिता जोगन भारती, संतोष भारती पिता रमेश भारती पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

वही थाना प्रभारी परमानन्द मेहरा ने बताया की डायन भूत को लेकर हत्या हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर जाँच पड़ताल कर दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *