निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आगामी रामनवमी त्योहार को देखते हुए जामताड़ा नगर पंचायत के तत्वाधान में जामताड़ा शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।इस बैठक में जामताड़ा नगर पंचायत के द्वारा हर त्योहार की भांति रामनवमी पर्व का सफल रूप से संचालन के लिए संयुक्त रूप से सभी अखाड़ा समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।रामनवमी पर्व के सुअवसर पर जामताड़ा नगर पंचायत के सौजन्य से शहर और विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई की जाएगी।सभी आखाड़ा समितियों नामूपाड़ा अखाड़ा समिति ,दुमका रोड अखाड़ा समिति,बाजार रोड शिव मंदिर अखाड़ा समिति सहित तमाम अखाड़ा समितियों के द्वारा रामनवमी जुलूस निकालने वाले मार्गो की संपूर्ण रूप से जल छिड़काव चुना ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव साफ सफाई की जाएगी।
नगर पंचायत के माध्यम से शहर स्थित विभिन्न मंदिरों और गलियों में स्ट्रीट लाइट की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी और अन्य सभी प्रकार की पेयजल इत्यादि जनउपयोगी व्यवस्था की जाएगी।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की जामताड़ा नगर पंचायत के तत्वधान में सभी त्योहारों चाहे दुर्गा पूजा,काली पूजा,छठ पर्व आदि हो सभी पूजा समितियों के सभी सम्मानित सदस्यों के सदस्यों के साथ विचार विमर्श व सुझाव प्राप्त कर समिति के सुझाव अनुरूप नगर पंचायत के माध्यम से सभी सुविधाएं नगर पंचायत के माध्यम से दिया जाता रहा हैं।इस वर्ष रामनवमी के सुअवसर पर आज सभी आखाड़ा समितियों की ओर से संयुक्त रूप से बैठक की गई ओर नगर पंचायत की ओर से सभी अखाड़ा समितियों के सुझाव प्राप्त किए गए हैं ।
अखाड़ा समितियों के प्राप्त सुझाव अनुसार संपूर्ण साफ सफाई, चुना ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव ,लाइटिंग की चाक चौबंद व्यवस्था,पेयजल इत्यादि की जनसुविधा प्रदान की जाएगी।नगर पंचायत के माध्यम से रामनवमी पर्व के सुअवसर पर समय से पहले सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।मैं तमाम नगर वासियों से अपील करता हूं की रामनवमी के सुअवसर पर शहर की संपूर्ण साफ सफाई,सुसज्जित रखने में अपने अपने तरीके से हर त्योहार की भांति को अपना अपना सहयोग करें।मौके पर मुख्य रूप से सभी आखाड़ा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
