कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । जामताड़ा जिला राजद के एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रभारी सहित राज्य राजद के वरीय नेताओं से मिले। जामताड़ा जिले में राजद को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बड़े नेताओं से जामताड़ा राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, राजद के प्रदेश सचिव सतपाल यादव की अगुवाई में राजद के नेताओं ने राजद झारखंड प्रभारी नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर आदि से मिले। इस संबंध में सतपाल यादव ने बताया कि राजद को जामताड़ा, मिहिजाम सहित सभी प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में और अधिक मजबूत करने को लेकर राजद के वरीय नेताओं से जो दिशा निर्देश मिले हैं, उसी अनुरूप जामताड़ा जिले में राजद को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आने वाले दिनों में काम किए जाएंगे। मौके पर जामताड़ा जिला के जिला संगठन प्रभारी राजकुमार गुप्ता सहित कई राजद नेता मौजूद थे।
