धनबाद । सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की कारवाई किए जाने एवं मोदी सरकार की इस कायराना एवं तानाशाही रवैया के विरोध में लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुँचकर गृह मंत्री का पुतला-दहन किया गया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी अपने परम मित्र अडाणी को बचाने एवं सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बौखला गई है,अडाणी मामले पर राहुल गांधी जी के सवालों से प्रधानमंत्री मोदी जी बुरी तरह से घबराए हुए हैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किए गए अपने दर्द एवं समस्याओं के विषय में 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस द्वारा आदरणीय राहुल गांधी जी के घर जाकर पूछताछ की कारवाई किया जाना मोदी सरकार की कायराना एवं तानाशाही रवैया को दर्शाता है, आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में प्रेम भाईचारा एवं सद्भावना के साथ लोगों को एक सूत्र में बांधने पर विश्वास करती है वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार अपनी विफलतों को छुपाने एवं चंद् पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को लेकर सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करने का काम कर रही है देश की जनता मोदी सरकार की चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, एआईसीसी सदस्य सुल्तान अहमद, प्रदेश मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह यादव,रमेश जिंदल, नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह योगी, संजय महतो विकास पाठक, कुमार गोरव, सीता राणा, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजू दास,सूर्यकांत मिश्रा ,महेंद्र दुबे ,देवेंद्र कुमार ,कय्यूम खान गुड्डू खान भोलाराम, दिनेश सिंह,दिनेश यादव, मनोज सिंह, शैलेश सिंह, डेविड सिंह, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, जावेद रजा, अवधेश पासवान, प्रसाद निधि, मृत्युंजय सिंह, रंजीत पांडे बलराम महतो शहजादा हुसैन ,सर्फउद्दीन अंसारी, प्रदीप पांडे ,रमेश राय, आनंद मोदक, हुमायूं रजा, कामता पासवान, इरफान खान चौधरी, शब्बीर अली, रामचंद्र शर्मा, निवारण महतो, राजा अंसारी, आशीष सिन्हा, अरविंद सैनी ,उत्तम मिश्रा, कमला कुमारी, नूतन कुमारी, पूनम कुमारी ,सोनी कुमारी, मधुसूदन चौधरी, महेश शर्मा, हरेंद्र शाही, रवि रंजन सिंह, नवीन पासवान, सरफराज आलम, कमल भट्टाचार्य, रामजी भगत, मोहम्मद शाहरुख सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *