धनबाद । जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय में आज एक बड़ी घटना टल गई. अस्पताल के सीटी स्कैन के ठीक बगल यूपीएस रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया. आनन-फानन में सभी मरीज अस्पताल के बाहर निकल गए.
