धनबाद । पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को कोयला नगर सुभाष चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । मौके पर कोयलांचल के कई लोगों ने स्वर्गीय नीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि 21 मार्च 2017 की शाम को धनबाद के स्टील गेट के समीप घात लगाए बैठे शूटरों ने एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर नीरज सिंह, उनके 2 बॉडीगार्ड और चालक की हत्या कर दी थी । हत्या का आरोप उनके चचेरे भाई पूर्व विधायक संजीव सिंह पर लगा था । पुलिस ने अनुसंधान के बाद संजीव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जेल में ही बंद हैं ।
