निशिकांत मिस्त्री

बैठक में लिए गए अहम फैसले : विकास योजनाओं में उप मुखिया और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो, संघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर की गई चर्चा

जामताड़ा । स्थानीय गांधी मैदान में सोमवार को प्रखंड के उप मुखिया व वार्ड सदस्य संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया उत्तम यादव ने की। बैठक में उप मुखिया व वार्ड सदस्य संघ की संगठन मजबूती पर विचार विमर्श करते हुए कहा गया कि हम संगठित होकर ही विभिन्न योजनाओं में अपनी भागीदारी प्रबल कर सकते हैं, एवं इसके लिए अधिकारियों पर दबाव भी बनाएंगे ताकि कोई भी विकास की योजना हो उसमें उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों की भागीदारी आवश्यक हो सके। बैठक के दौरान उप मुखिया व वार्ड सदस्य संघ जामताड़ा का गठन किया गया।

जिसमें जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष रियासत अंसारी, उपाध्यक्ष शंकर दां, सचिव ललिता कुमारी, कोषाध्यक्ष आसमुन खातून एवं मीडिया प्रभारी असीमा खातून को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक के बाद एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जहीर आलम को सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को उचित स्थान नहीं मिल रहा है, अधिकारी योजना के सफल संचालन हेतु उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों की भागीदारी भी सुनिश्चित करें ताकि यह योजना सफल हो सके। साथ ही कहा गया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हमें नहीं दी जा रही है जो एक गलत संदेश है, प्रखंड में जितने भी योजनाएं मनरेगा द्वारा संचालित हो रही है ।

उसकी जानकारी उस क्षेत्र के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को भी होनी चाहिए। उप मुखिया को 500 से बढ़ाकर सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। वार्ड सदस्य को भी मानदेय दिया जाए। प्रखंड कार्यालय में मुखियाओं की बैठक में उप मुखिया की भी भागीदारी सुनिश्चित किया जाए इसके अलावा कई अन्य मांग शामिल है। जिला अध्यक्ष रियासत अंसारी ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड का पहली बैठक है संगठन चलाने को लेकर कमेटी का भी गठन आज किया गया उप मुखिया व वार्ड सदस्यों के मान सम्मान एवं अधिकार दिलाने को लेकर संगठन का बनाया गया है किसी भी पंचायत के उप मुखिया व वार्ड सदस्यों को परेशानी होती है तो संघ को अवगत कराएं उन्हें त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा इस मौके पर नव मनोनीत पदाधिकारियों ने निस्वार्थ रूप से अपने जिम्मेवारी को निर्वाहन करने का आश्वासन दिया।

मौके पर संगठन प्रतिनिधि दीपक कुमार सिन्हा नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज अंसारी उप मुखिया इस्लाम अंसारी वार्ड सदस्य समीना बीबी रेखा देवी शबनम खातून सुमन दास नूरजहां खातून लखींद्र मरांडी अलाउद्दीन अंसारी खुशबू देवी बसंती हेंब्रम अनीमा बीबी रेनू देवी महारानी टुडू रमेश भंडारी मिताली बावरी मुस्तफा अंसारी साहेब खान सोनामुनी हेंब्रम संजय सोरेन सहित काफी संख्या में उप मुखिया व वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *