कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । राधे-राधे गूंज के साथ सोमवार सुबह मिहीजाम कांगोई सामुदायिक भवन से कलश यात्रा निकाली गई। वैष्णव समाज की ओर से निकाली गई, इस कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने अपने माथे पर कलश रख राधे-राधे कि जप करते हुए कलश यात्रा चितरंजन स्टेशन चौक, मेन रोड, विश्वकर्मा मंदिर आदि होते हुए कांगोई सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। मिहिजाम सामुदायिक भवन में वैष्णव समाज की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा में कथावाचक के रूप में श्री गोवर्धन धाम से कथावाचक हरि दास शास्त्री कथा करेंगे। मौके पर मिहीजाम नगर परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, समाज सेवी काजू शर्मा, वार्ड पार्षद जुगनू राय, प्रमोद यादव, चामो कुमार, प्रभु कुमार, रामदास, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *