धनबाद । 17 मार्च 2023 को गोविन्दपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान,संगठन सशक्तिकरण को लेकर गोविन्दपुर प्रखंड अन्तर्गत कालाडाबर,बरवापूर्व एवं मोरंगा पंचायत के विभिन्न गाॅवो में हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम के तहत पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया,मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी गंभीर है और कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों व नगरों के पंचायतों/वार्डो पर बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है, इसी कड़ी में आज गोविन्दपुर प्रखंड अन्तर्गत कालाडाबर,बरवापूर्व, मोरंगा पंचायत के विभिन्न गाॅवो में हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम के तहत पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सभी से पार्टी के विचारधाराओं से जुड़कर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया।
आगे श्री सिंह ने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों/नगरों के पंचायतों एवं वार्डों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने को लेकर निरंतर सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है और कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से संगठन के विचारधाराओं से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रही है,आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,केंद्र सरकार की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर केंद्र सरकार ने लोगों का कमर तोड़ने का काम किया हैं, भाजपा सरकार देश में चंद पूंजीपतियों को संरक्षण देकर सरकारी सम्पत्तियों को उनके समूह जबरन निवेश कराने का काम कर रही है, अडाणी के मामले पर माननीय राहुल गांधी जी के सवाल पर मोदी सरकार जवाब देने से भाग रही है और उक्त संबंधित मामले को छुपाने को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है,देश में तानाशाहीपूर्ण चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली इस मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।
मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, लक्ष्मण तिवारी, नवनीत नीरज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, वकील बाउरी,अनवर अंसारी, शरीफ अंसारी, अरविंद कुमार सैनी, हाजी साहब, मुमताज अंसारी, शहीद अंसारी, इब्राहीम, रफीक, जैनुल ताहिर करामात, हारुन, सद्दाम, लालू, मिठ्ठू, समीम, फ़ार्मूज, नासिर, शमसुल अनवर गुलफाम, सुजीत रवानी अमजद, तारिक, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
