धनाबाद । वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में शाहिद खाँ, IPF/CIB/DHN के पर्यवेक्षण में गठित टास्क टीम के द्वारा दिनांक 16/03/2023 को प्राप्त आसूचना के आधार पर उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह तथा उप-निरीक्षक संतोष कुमार सिंह यादव, रेसुब/पोस्ट/धनबाद तथा CIB/DHN के CT फूलचंद महतो, CT विनय कुमार, CT श्रीभगवान ओझा तथा रेसुब पोस्ट गोमो के CT चंदन कुमार के द्वारा धनबाद स्टेशन PF 01 पर गाड़ी संख्या 13554 को चेक किया गया तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये से मिलता जुलता तीन व्यक्ति गाड़ी से उतरते दिखे, जिनमें दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा तीसरा व्यक्ति ऑफ साइड से उतरकर भागने लगा, जिसका पीछा रेडिंग पार्टी द्वारा किया गया। उक्त व्यक्ति स्टेशन के दक्षिणी छोर पर पार्किंग के निकट एक पल्सर मोटर साइकिल JH10CL7439 पर बैठने का प्रयास किया, परंतु टास्क टीम स्टाफ आने के कारण वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया।

पकड़े गए व्यक्तियों से पूछने पर अपना नाम (1) मुमताज अंसारी, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता स्व0 इम्तियाज़ अंसारी, पता- शमशेरनगर, ऊपर कूल्ही, न्यू इमामबारा के पास, झरिया, पुलिस थाना झरिया, जिला-धनबाद, तथा (2)वलीउद्दीन उर्फ सुजल, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- कुतुबुद्दीन खान, पता- जामा मस्जिद के पास, बेला, चौपारण, पुलिस थाना-चौपरण, जिला-धनबाद, तथा मौके से फरार व्यक्ति का नाम सलाम अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता- नामालूम, पता- गरिमानपट्टी 10 नंबर बनियाहीर, झरिया, पुलिस थाना झरिया, जिला-धनबाद बताया तथा बताया कि फरार व्यक्ति ही हमलोगों का गुरु है तथा उसके साथ ही हमलोग काम करते हैं। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 16/03/23 को समय 06:00 बजे धनबाद स्टेशन पर धनबाद-गया इन्टरसिटी में चढ़े तथा निचले सीट पर कुछ औरतों को देखकर ऊपर रखे उनके बैग के पास बैठ गए और धोखे से एक बैग का चेन सलाम अंसारी द्वारा पेचकस के द्वारा खोला गया तथा मेरे द्वारा हाथ डालकर उसमें रखा एक गहना का छोटा बैग निकालकर सीट के किनारे खड़े वलीउद्दीन को दे दिया गया।

फिर हमलोग दूसरी बोगी में चले गए तथा बैग को खोलकर देखा तो उसमें सोना चांदी का गहना मिला, जो मेरे पिट्ठू बैग में रखा है। उसके पिट्ठू बैग को चेक करने पर एक जोड़ा सोने का झुमका, सोने का लोकेट, सोने का नोजपिन, एवं चांदी का कुछ पायल इत्यादि, एक पेचकस तथा आधा ब्लेड पाया गया, जिसका वजन मौके पर बगल के स्वर्णकार को बुलाकर कराने पर 6.460 ग्राम सोना तथा 102 ग्राम चांदी पाया गया, जिसे उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह के द्वारा जब्त किया गया तथा पार्किंग के पास पाई गई मोटरसाइकिल JH10CL7439 को भी जब्त किया गया| मौके पर दोनो को गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी लेने पर दोनो के पास एक एक मोबाइल पाया गया। उक्त के बाबत निरीक्षक शाहिद खाँ के द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र थाना प्रभारी GRPS/DHN को दिया गया, जिसके आधार पर कांड संख्या 33/23 दिनांक 17/03/23 U/S 379, 414, 34 IPC दर्ज किया गया। चोरित सोने एवं चांदी के गहनों का कुल अनुमानित मूल्य 30,000/- रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *