परिजनों का आरोप दहेज के लिए परेशान कर रहे थे ससुरालवाले, अदालत से भी लगाई थी न्याय की गुहार

झरिया । गुरुवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही इंदिरा नगर इमामबाडा के पास रहने वाली विवाहिता ने की आत्महत्या । घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्व. मो. सुल्तान की लगभग 28 वर्षीय विवाहिता पुत्री तबस्सुम परवीन ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते हैं काफी संख्या में लोग मृतिका के घर के समीप पहुंच गए ।

मृतक के परिजन ने बताया कि वर्ष 2012 में तबस्सुम परवीन की शादी पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद निवासी समीरूल शेख उर्फ मो. समीर हुसैन के साथ हुआ था । मृतक का पति अभी सऊदी अरब में किसी निजी कंपनी में काम कर रहा है । निकाह के बाद से ही तबस्सुम के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे । उसे एक बेटा साहिल शेख 10 वर्ष और एक बेटी कश्मीरी प्रवीन 5 वर्ष है । ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग हो कर वह मायके झरिया वापस आ गई थी । परंतु पति उसे वापस ले जाने की बजाए तलाक की धमकी देने लगा । कुछ माह पहले तबस्सुम ने धनबाद के न्यायालय में इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी । एक दिन पहले समीरूल शेख ने किसी महिला के जरिये तबस्सुम के फोन पर कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी । लगातार धमकी व प्रताड़ना के कारण वह तनाव में आ गई और आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठा लिया । सुबह उसका शव रसोई घर में फंदे पर लटका देख उसे फ़ौरन बचाने की कोशिश की गई । परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी । झरिया थाना को सूचित कर दिया गया है। खबर पाते ही झरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *