धनबाद । धनबाद के भूली से तोपचांची गए बाराती गाड़ी की राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तोपचांची से लौटने के क्रम में अल्टो कार की कोरकोट्टा राजगंज में ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है। घटना में घायल लोगों का कहना है कि वह लोग भूली जाने के लिए अहले सुबह लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
