कतरास । धनबाद नगर निगम गुहीबांध स्थित कतरास अंचल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार की नियुक्ति की गई. बताते चलें कि धनबाद नगर निगम कार्यालय से नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर नगर निगम के 55 वार्डों के लिए 4 सहायक नगर आयुक्त की नियुक्ति की गई. जिसमें कतरास में निकेश कुमार, छातातांड अंचल में सुश्री प्रियंका कुमारी, झरिया अंचल में आकिब जावेद व सिंदरी अंचल के लिए अजीत कुमार की नियुक्ति की गई है. कतरास अंचल के सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार कतरास अंचल कार्यालय पहुंचने पर कतरास अंचल के नगर प्रबंधक साबिर आलम से पदभार ग्रहण किया.

नवनियुक्त सहायक नगर आयुक्त प्रशिक्षण के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के दैनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे. मौके पर टैक्स दरोगा वीरेंद्र भट्ट, स्वच्छता पर्यवेक्षक लाल कमल महतो,मनीष सिंह, संजय कुमार चौहान आदि के अलावे निगम के कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *