झरिया । जोरापोखर क्षेत्र में शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह एवं एडीएम सप्लाई योगेंद्र प्रसाद ने जन वितरण प्रणाली दुकानों में औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान भागा स्थित सत्यनारायण राम की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि उक्त दुकान का स्टॉक लगभग सही पाया गया है।लाभुकों की शिकायत थी कि क्षेत्र के जन वितरण दुकानदार द्वारा लाभुकों को कम मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लाभ हर लाभुकों को आवश्यक रूप से देना होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तय की गई थी कि जिले के अलग अलग प्रखंडो एवं वार्डो में बीडीओ,सीओ अन्य अधिकारियों द्वारा हर शिकायत मिली जनवितरण की दुकानों का जाँच करना है ।
जाँच के उपरांत सभी अधिकारी संध्या में अपनी रिपोर्ट सोपेंगे। जिन दुकानों में लाभुकों द्वारा की गई शिकायत पर विसंगतियां, कमियां पाई जाएगी वैसे डीलरों पर करवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि हर हाल में लाभुकों को पूरा अनाज देना होगा।जिनका उठाव कम हो रहा वैसे डीलर की शिकायत मिलने पर गोदाम में भी जाँच की जाएगी। उपायुक्त भागा,डिगवाडीह के मुनेश्वर वर्मा की जनवितरण दुकान जाँच करने पहुँचे परंतु दुकान बंद पाया।उपायुक्त की जाँच की सूचना सुनकर क्षेत्र के दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।
