धनबाद । धनबाद रेल मंडल के DRM आशीष बंसल का हुआ तबादला, कमल किशोर सिन्हा होंगे धनबाद रेल मंडल के नए DRM । पश्चिम मध्य रेलवे के कमल किशोर सिन्हा को धनबाद के DRM की जिम्मेदारी सौंपी गई है । रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को देशभर के कई रेल मंडलों के नए DRM की लिस्ट जारी की । इनमें धनबाद के डीआरएम भी शामिल है ।

वर्तमान में आशीष बंसल धनबाद रेल मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं । उनके दो वर्षों का कार्यकाल पिछले वर्ष अक्टूबर में ही पूरा हो चुका है । अक्टूबर के बाद से ही डीआरएम के स्थानांतरण और नए DRM की घोषणा का इंतजार हो रहा था । बीच में रेलवे बोर्ड ने डीआरएम पैनल जारी भी किया था, पर उसमें धनबाद शामिल नहीं था । इस बार के पैनल में धनबाद के साथ – साथ पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व रेलवे के सियालदह डीआरएम भी शामिल हैं । धनबाद डीआरएम अगले सप्ताह पदभार लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *