झरिया । सोमवार को झरिया नगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव अध्यक्ष इम्तियाज अली के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार क्रोनी कैपिटलिज्न के खिलाफ एक दिवसीय धरना झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित एसबीआई बैंक के समक्ष धरना दिया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के सोशल मिडिया प्रभारी मयूर शेखर व प्रदेश कांग्रेस सचिव शमसेर आलम कार्यक्रम प्रभारी श्रीराजेश्वर सिंह यादव अक्षयवार प्रसाद सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयूर शेखर झा ने कहा की आज ये धरना कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में हर प्रखण्ड वो नगर क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत बैंक एसबीआई और एलआईसी कार्यालय के समक्ष दी जा रही है आज देश की 74% पूंजी सरकार के प्रेमी देश के 10%लोगो के पास है अडानी समूह में सरकार जबरन निवेश करवा रही है देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। देश की पीयूसी सेक्टर उनके पूंजी पति मित्र खरीद रहें है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। समसेर आलम ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार भ्रष्ट यार बचाए सरकार के तर्ज पर काम कर रही है देश में क्रोनी कैपिटलिज्म के कारण अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है।
प्रभारी राजेश्वर सिंह यादव ने कहा की भाजपा के चार मित्र देश चला रहें है मित्रो का करोड़ों रुपया कर्ज माफ किया जाता है पर किसान कर्ज के बोझ से आत्म हत्या कर रहें है आज के आन्दोलन से भजपा सरकार का चेहरा बेनकाब कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव इम्तियाज अली संयुक्त अध्यक्षता, मयूर शेखर झा, शमशेर आलम, राजेश्वर सिंह यादव, अक्ष्यवार प्रसाद, भगवान दास, बीरेंद्र गुप्ता, शिव शंभू प्रसाद, मनोहर रजवार, अनुसूचित जिला अध्यक्ष राजू दास, प्रदेश कांग्रेस विशेष आमंत्रित सदस्य मुख़्तार खान,राजा प्रसाद गुप्ता, भोला नाथ सिंह, जिला मदरसों खान सचिव महेश शर्मा, बबलू दास, अमन साव, कुंदन मोदक, कृष्णा पटेल, महेंद्र पासवान, राजेश सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा,राजा वर्मा, लक्ष्मी देवी, गीता सिंह, हरीश चन्द्र दुबे, जितेंद्र पासवान, पवन सिंह, झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस महा सचिव रवि सिंह, बिरेंदर बहादुर सिंह, मोनू यादव, सन्तोष तिवारी, सतीश मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
