कतरास । ईस्ट बसूरिया ओ पी पुलिस व उत्पाद पुलिस ने संयुक्त रुप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट,ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के पतामहुल बस्ती में छापामारी किया गया, जिसमे करीब 3000 किलो जावा महुवा और 200 लीटर महुवा शराब को नष्ट किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस छापामारी में उत्पाद विभाग की ओर से सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु नायक एवं उनकी टीम तथा ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, शिव शंकर मरांडी एवं अन्य जवान शामिल थे। इस छापामारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है। ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध शराब की कारोबार नहीं चलने दिया जायेगा।
