झरिया । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन का रविवार को होलिकोत्सव कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला के नए भवन में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया । सर्वप्रथम मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री जयप्रकाश देवरालिया, संयुक्त सचिव प्रमोद जालूका, दीपक अग्रवाल, महेश जालूका, अनूप लीला, विनोद अग्रवाल एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके पश्चात स्थानीय ढक मंडली दिलीप अग्रवाल एंड कंपनी राजेश तुलसियान, संजय शंघाई, प्रभास सुल्तानिया, सुशील शर्मा एवं उनकी मंडलियों द्वारा रंगारंग होली के गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया ।

धनबाद से आई मंडली प्रदीप एंड कंपनी ने ढक के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य बंधुओं एवं महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । सभी ढक कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । अंत में सभी लोगों ने सहभोज का आनंद लिया । मंच का संचालन हरीश काजरिया एवं विनोद अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, सुनील सावरीया, अशोक अग्रवाल, मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, हरीश लाटा , अमीत भुजगड़िया, राजिव सावतिया, अरुण वंशल जी, रमेश वंशल जी, बृजमोहन अग्रवाल, अनील खडकीया, अनील खेमका, गोपाल अग्रवाल, दिपक अग्रवाल एवं अन्य गनमान्य व्यक्तियों का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम संयोजक महेश जालुका , विनोद अग्रवाल , प्रमोद जालुका और दिपक अग्रवाल आदी थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *