धनबाद । रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संगठन सशक्तिकरण को लेकर तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत के खेत खलिहान मे बैठक कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया । विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। श्री सिंह ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 की चुनौती को गंभीरतापूर्वक लेकर संगठन सशक्तिकरण पर कार्य कर किया जा रहा है। होली पर्व के बाद धनबाद लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर निरसा, सिंदरी, झरिया और धनबाद विधान सभा क्षेत्र मे विशेष रूप से संगठन सशक्तीकरण पर काम होगा। श्री सिंह ने कहा भाजपा ईवीएम के सहारे चुनाव जितती है हमे अपने कार्यकताओ के बल पर चुनाव जितना है।

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी से मिलकर हमीरपुर पंचायत, बिसनपुर पंचायत, कोरकोटा पंचायत, गोमो उत्तर पंचायत, भूईया चितरो पंचायत, खेसमी पंचायत, जीतपुर पंचायत, खरीयो पंचायत, गोमो दक्षिण पंचायत, और तोपचाॅची पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल कार्यालय तोपचाॅची मे व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कि संबंधित मामले को लेकर उपायुक्त,धनबाद से मिलकर वस्तु स्थिति की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों के उक्त समस्याओं को अविलंब निराकरण का आश्वासन दिया एवं कहा जनहित मे जनता कि समस्याओ को लेकर आन्दोलन भी करना होगा तो करेंगे।

मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी गंभीर है और कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं व नगरों के पंचायतों/वार्डो पर बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है,इसी कड़ी में आज तोपचाॅची प्रखंड के दुमदुमी मे करीब दस पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर पदयात्रा कर आम जनमानस से सीधा संवाद किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सभी से पार्टी के विचारधाराओं से जुड़कर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा टुंडी विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस संगठन को मजबूत करें ताकी कांग्रेस हाईकमान टुंडी क्षेत्र मे भी अपना उम्मीदवार देने पर मजबूर हो जाए। श्री सिंह ने बताया तोपचाॅची प्रखंड के सभी 28 पंचायत मे आज दस पंचायत मे कमिटी गठन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कंग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार से किसी किमत पर समझौता नही करेगी। उन्होंने कहा गठबन्धन दल के टुंडी के विधायक मथुरा महतो को कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए अन्यथा आने वाले समय मे उनको काफी नुकसान होगा।

आगे श्री सिंह ने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों/नगरों के पंचायतों एवं वार्डों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने को लेकर निरंतर सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है और कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से संगठन के विचारधाराओं से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रही है,आगे उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से भाजपा को उखाड़ फेंकने के साथ-साथ धनबाद लोकसभा से कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप तोपचाॅची प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार प्रसाद, प्रखंड कांग्रेस प्रभारी ईरफान खान चौधरी, अशोक लाल, मुखिया गुलाम सर्वर खान , प्रखंड महीला कांग्रेस अध्यक्ष अंजला मुखर्जी, जावेद रजा,

वकील बाउरी, बासुदेव ठाकुर, बलराम गोप, मोहम्मद जमाल, विश्वनाथ शर्मा, जमाल खान, गुलज़ार अहमद, अनवर हुसैन, डाक्टर प्रेम चन्द्र महतो, छोटन सिंह, संजीव कुमार, संतोष ठाकुर, राजू कुरैसी, वंशीधर बाउरी, सुनिल कुमार, मो रुस्तम अंसारी, जसीम अख्तर, कपिलदेव ठाकुर, शहाबुद्दीन, गयास अंसारी, अब्दुल मुरीद, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार संचालन बासुदेव ठाकुर ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का तोपचाॅची मे कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *