रामनवमी के पूर्व पूर्ण होगा प्रथम तल का ढलाई कार्य।
रामावतार स्वर्णकार
इचाक:प्रखंड के मंगुरा स्थित दुर्गा मंदिर नवनिर्माण को लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंडा निर्माण समिति की एक बैठक महावीर स्थान स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सरंक्षण समिति के सदस्य रामलखन मेहता और संचालन समिति के सचिव महेश कुमार मेहता ने किया। बैठक में मंदिर निर्माण के अबतक के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माण कार्य को और गति देने के लिए निधि संग्रह पर बल दिया गया। बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि रामनवमी के पूर्व मंदिर के प्रथम तल की ढलाई कार्य भी पुरा कर लिया जाएगा। बताते चलें दुर्गा मंडा के भव्य निर्माण कार्य को लेकर मंगुरा, मोकतमा, करियातपुर, फुरुका, जमुआरी, और निचली जमुआरी के लोगों का उत्साह चरम पर हैं। लोग मंदिर निर्माण में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। साथ ही निधि संग्रह पर विषेश बल दिया जा रहा है। इच्छुक श्रद्धालु सार्वजनिक दुर्गा मंडा निर्माण समिति के खाता संख्या 498010110017772 (बैंक ऑफ़ इंडिया, मंगुरा शाखा) में अपना सहयोग राशि भेज सकते हैं। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष बुधन प्रसाद कसेरा, संरक्षण मण्डल के सदस्य सुनील कुमार मेहता, रामशरण शर्मा, लक्ष्मण किशोर मेहता, राजेंद्र रवि, सीताराम कुशवाहा, हितेंद्र मेहता, केदार महतो, मुंशी प्रसाद मेहता, रेवा महतो, नारायण महतो, रामेश्वर राणा, बालेश्वर महतो रामावतार स्वर्णकार, केवल मेहता, डेगलाल मेहता, कैलाश मेहता, वासुदेव गोप, तालों महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
