कुमार अजय
कतरास । झारखंड में अपनी कला संस्कृति को लोग भूलते जा रहे है जिसे बचाने के लिए बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच ने बेड़ा उठाया है उक्त बाते मंच के संयोजक सह नगरीकला उतर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू ने तेतुलमारी स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा। मुखिया श्री महतो ने कहा की आजकल लोग झारखंड के सभी सांस्कृतिक पर्व त्यौहार को भूलते जा रहे है और नए नए पूजा पाठ , त्यौहार को बढ़ चढ़ कर मनाने लगे है इसके लिए बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच के बैनर तले लोगो में 12 माह में 13 अपने संस्कृति से जुड़े त्योहारों को मनाने के लिए जागरूकता उत्पन करने के लिए 31 दिसंबर (शनिवार) को सरायढेला दुर्गा मंडप से विशाल जुलुश निकाला जाएगा जो कार्मिक नगर।
पुलिस लाइन,हीरापुर होते हुए रणधीर वर्मा चौक में सभा में परिवर्तित हो जायेगा,जिसे विभिन्न समुदाय के लोग अपनी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सभा के माध्यम से आम जनता के बीच जागरूकता उत्पन करेंगे।इस दौरान पंचायत के 250(ढाई) सौ ग्रामिणों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया।प्रेस वार्ता में दयानंद महतो,बनवाली महतो,हीरालाल महतो,पूर्व मुखिया मीना देवी, इंद्रा महतो,दिनेश चंद्रवंशी,बासदेव महतो,बबलू कुमार, सचिन कुमार,महेंद्र महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
