धनबाद । भाजपा के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है आने वाले वर्ष 2023 में एक ओर हमें संगठन के सशक्तिकरण का काम करना होगा वहीं दूसरी ओर हमे भारत सरकार के गरीब कल्याण योजनाओ आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल जल योजना जैसे महत्वपूर्ण 15 की जानकारी जनता के बीच करना होगा। राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर छोटी-बड़ी सभा कर हमें राज्य सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच उजागर करना है, उक्त बातें धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, संचालन जिला महामंत्री निताय रजवार व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने किया। जीतू
जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार हर 3 माह में जिला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करना है।
जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि पिछली कार्यसमिति के बाद हर घर तिरंगा अभियान,17 सितंबर,22 से 2 अक्टूबर,22 तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम और 9 नवंबर से 23 नवंबर तक राज्य सरकार के भ्रस्टाचार और बिफलताओं को लेकर प्रखंड कार्यालय और जिला समाहरणालय में आक्रोश रैली से जनता के बीच भाजपा ने अपना अलग पहचान बनाया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा ने गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर वहां के सांगठनिक संरचना और गतिविधि को विस्तार से रखा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने संगठन को स्थानीय समस्या को लेकर आंदोलन करने की बात कही। सिन्दरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने पिछले कार्यक्रमों में संगठन द्वारा बनाये गए प्रभारियों द्वारा अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए सभी की धन्यवाद दिया। बैठक को चिनप उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया।आगामी 2 जनवरी से 12 जनवरी के बीच 18 मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।
31 जनवरी तक हर हाल में बूथों का पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति बनाने,1 फरवरी से 28 फरवरी,2023 तक मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक और सह संयोजक की बैठक आयोजित करने,1 से 15 मार्च,2023 के बीच विधानसभा वार शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक और सह संयोजक का सम्मेलन आयोजित होगा।मंडल और जिला स्तर की इकाई स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन की रचना और क्रियान्वयन करने की अनुमति प्रदेश द्वारा दी गयी है। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी विक्रांत उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत,रमेश महतो,जिला मंत्री फिरोज दत्ता, संजय महतो,दीपा दास, कविता बर्णवाल,कोषाध्यक्ष पीयूष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरी,प्रकाश बाउरी, मोतीलाल मुर्मू,मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह,सुजीत चौधरी,सुबोध सिंह,आशीष मुखर्जी,मंटु रवानी,गोपाल भारती, बाप्पी सेन गुप्ता,व्रिस्पति पासवान,राजेश बाउरी, रंजीत मोदी,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश साहनी,ओम प्रकाश बजाज,अबिना मरांडी,बबली दास, रंजना शर्मा,डी एन पाठक,मोहन कुम्हार आदि उपस्थित थे।जीतू
