धनबाद । तेलीपाड़ा में अवैध नकली विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार । बुधवार को छापामारी कर उक्त फैक्ट्री से 25 लीटर रंगीन गंध युक्त स्प्रिट शराब, भारी मात्रा में खाली बोतलें , कैप आदि बरामद किया । पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । । हीरापुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की यह दूसरी कामयाबी है । उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर शनि तिर्की ने बताया की तेलीपाड़ा कोयलांचल स्कूल के पास टेंट हाउस का गोदाम है । गुप्त सूचना मिली थी कि वहां नकली विदेशी शराब बनाई जा रही है । इसी के आधार पर गोदाम व बगल के मकान में छापेमारी की गई । छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर कुंदन कौशल, महेश दास , भुवनेश्वर नायक, कुमार राहुल शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *