बलियापुर । थाना क्षेत्र के आमटाल स्थिति एक ईट भट्ठे से मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे छापामारी कर बलियापुर पुलिस ने अवैध कोयला लदे पिकअप वैन संख्या जेएच 10 बीएम 3143 व जेएच 10 सीई 6939 (कुल दो वैन) को पकड़ा है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आया गया है. गाड़ी मालिक व ईट भट्ठा के संचालक समेत पांच पर मामला दर्ज किया गया है।
