धनबाद । शहर के महत्वपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्र सरायढेला में नए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने योगदान दिया। मौके पर सरायढेला थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी, कर्मी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर नए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि विगत तीन-चार मार्च से सरायढेला थाना क्षेत्र में घटित सभी घटनाओं का अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वारंटी और अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।

थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था का माहौल कायम रखने के लिए नए उत्साह के साथ थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मी सक्रिय रहेंगे। आम जनता के सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने लोगों से अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस के समक्ष आने की अपील की।

दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल के साकेत श्रीवास्तव, अमित कुमार सिन्हा, रजत कुमार, गौरव सिंह, रोहित बहादुरी, पंकज शर्मा, दीपक एवं अन्य लोगों ने नए थाना प्रभारी का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में सरायढेला क्षेत्र में शांति तथा अमन की अपेक्षा करते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *