झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग के लोको बाजार ट्राफिक कॉलोनी स्थित प्रदूषण जांच केंद्र के अल्बेस्टर सीट मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तोड़ हजारों की चोरी कर ली बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह अपने प्रदूषण जांच केंद्र का स्टाफ गौरव कुमार पासवान बंद कर घर चला गया था बुधवार के दिन सुबह आने पर गौरव कुमार पासवान ने दुकान के छाजा अल्बेस्टरसीट टूटा दुकान में बिखड़ा पाया जिसकी जानकारी तुरंत प्रदूषण जांच केंद्र संचालक जितेंद्र शर्मा को दी ।
वही संचालक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग 15 सो रुपए नगद दो चेक बिस बिस का और कुछ कागजात गायब है जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है वही बतया जाता है कि आये दिन क्षेत्र में दुकान घर पर चोर हाथ सफाया करते रहते है लेकिन चोरी की उदभेदन आज तक नही हुआ । चोरो की आतंक से क्षेत्र के लोग दहशत में है ।
