बलियापुर । बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले आगामी 31 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को डहरे टुसु परब कार्यक्रम को लेकर बलियापुर से एक टुसु जन जागरण रथ चलाया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा महतो ने कहा कि ये जन जागरण प्रखंड के विभिन्न गांवों जाकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह डहरे टुसु परब कार्यक्रम सरायढेला मड़प थान से रणधीर वर्मा चौक, विनोद बाबू चौक, श्रमिक चौक, बेकार बांध, सिटी सेंटर चौक, कंबाइंड बिल्डिंग होते हुए पुनः रणधीर वर्मा चौक तक टुसु चुड़ैल शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
जिसमें लाखों की संख्या में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा से लोगों की भागीदारी करेंगे। इस शोभा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप महान सांस्कृतिक पर्व टुसु चौड़ल शोभा यात्रा के साथ झारखंड की संस्कृति झूमर नाच, नटवा नाच, छौऊ नाच विशेष आकर्षण की केंद्र होगी। जैसा कि हम जानते हैं की अगहन संक्रांति में धान और डिनी माई को घर लाया जाता है। उस दिन घर में पीठा, पकवान बनता है और उसी दिन टुसु मनी की स्थापना की जाती है। उसके बाद टुसु का सेवरन में युवतियां और महिलाएं महीने भर गीत और संगीत के द्वारा टुसु मनी को जगाती है और मकर सक्रांति के दिन टुसु मनी को चौड़ल (पालकी) में बैठा कर गाना बजना के साथ नाचते गाते हुए जोड़ियां, नदी, तालाब आदि में भाषण कर दिया जाता है।
इसलिए टुसु विशुद्ध रूप से एक प्राकृतिक पर्व है, जो कृषक समुदाय धान घर आने की खुशी में मनाते हैं। आज इसी दरमियान डहरे टुसू परब कार्यक्रम को लेकर बलियापुर हाई स्कूल मैदान से टुसु जागरण रथ का उप प्रमुख आशा महतो द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। जो बलियापुर प्रखंड के विभिन्न गांव में घूम कर आगामी 31 तारीख को सरायढेला मड़प थान पहुंचने की अपील करेंगे और टुसू को लेकर जन जागरण करेंगें। मौके पर उप प्रमुख आशा महतो, सपन कुमार महतो, विश्वजीत महतो, कालीचरण महतो, सिदाम कटियार, झूमर शिल्पी मिसिर पुनरियार, अर्जुन महतो, रवि महतो, मोनू महतो, सुभाष महतो आदि मौजूद थे।
