बलियापुर । मंगलवार की रात बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया ग्राउंड के समीप दो लोगों ने एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में घायल युवक ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शाम में घूमने के लिए दूधिया ग्राउंड गया था।

जहां मुन्ना चौबे और सौरभ चौबे उर्फ छोटू नामक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल युवक पूर्व में शिक्षक था। फिलहाल वह नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना को आपसी रंजीश के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन अब तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट पता चल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *