3 हजार किलो अवैध जावा व 60 लीटर दारू किया नष्ट

बलियापुर । महुआ शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग व बलियापुर पुलिस ने बलियापुर थाना क्षेत्र के जोगनकोचा जोड़िया के अगल बगल करीब 2 किलोमीटर के एरिया में संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 3 हजार केजी अवैध जावा महुआ और लगभग 60 लीटर अवैध दारू नष्ट किया. हालांकि इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई. थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा ।

आगे भी यह अभियान जारी रहेगी. हटिया के पास एक होटल में छापामारी कर बंगाल का शराब जब्त किया। छापामारी से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *