जोरापोखर । कोरोना काल से ही प्रधानमंत्री के द्वारा गरीब राशन कार्ड धारियो को प्रति व्यक्ति पाँच किलो अतिरिक्त अनाज देने की घोषणा किया था जो आज तक भी जारी है।घोषणा के बाद से गरीबो का निवाला छिनने वाले कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गये थे। इसी के तहत मंगलवार को जोरापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी नया धौड़ा की रहने वाली एक महिला के आवास से गुप्त सूचना के आधार पर झरिया सीओ परमेश कुशवाहा, एमओ राजीव रंजन ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 22 क्विंटल चावल जप्त किया है।

वही इस घटना को लेकर चार युवक को डिगवाडीह 12 नंबर काटा घर के पीछे एक आवास से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार जप्त चावल पीडीएस का बताया जा रहा है।जोरापोखर थाना में एमओ राजीव रंजन ने चार लोगों के खिलाफ कांड संख्या 279/22 के तहत 7 एसी में मामला दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी जयरामपुर निवासी रितेश को बनाया गया है।

ज्ञात हो की पूरे झरिया प्रखंड में पीडीएस दुकानदारों का अनाज चावल गेंहू सैकड़ों क्विंटल चोरी कर बंगाल भेजा जाता हैं। समय- समय पर सम्बंधित अधिकारी छापामारी भी करते हैं, जेल भी भेजा जाता हैं, परन्तु धंधा कभी भी नही रूकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *