कतरास । बीती रात तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक में एक साथ पांच दुकानों मे चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानों के कर्कट सीट काटकर अपराधी घुसे और नगदी सहीत हजारों रूपये मुल्य के सामान उठाकर चलता बना। जिसमे मंजूश्री स्पोर्ट्स दुकान के मालिक निर्मल महतो ने बताया कि रात मे दुकान को बंद कर घर चला गया था, सुबह लोगों ने घटना की जानकारी दिया। दुकान मे रखे एक हजार रूपये नगद के अलावा बैडमिंटन, बैट, विकेट, जुता, चीटर,जर्सी, फुटबॉल आदि चोरी कर ले गये।
वही डीसी महतो ने कहा की अपराधियों ने मेरे दुकान के गल्ले में रखे खुदरे पैसे करीब दो पांच सौ रूपये ले गया, अन्य तीन दुकानों के सामानों को बिखेर दिया, तीनों मे दुकानों मे जितेंद्र सैलून, कुमकुम टेलीकॉम, शंकर स्टोर नामक दुकान शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दिया।
