बलियापुर/धनबाद । मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के वस्त्र दान महादान कार्यक्रम के तहत भूली के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 17 में असहाय जरूरतमंदों के कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया गया। भीषण ठंड के बीच कंबल एवं वस्त्र मिलने से असहाय बेसहारों के चेहरे की मुस्कान देखने को मिला। इस अवसर पर मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए धनबाद जिले के हर एक ऐसी जगह जहां पर असहाय जरूरतमंद बसते हैं उसे चिन्हित कर वस्त्र और कंबल वितरण किया जाएगा कार्यक्रम सहसंयोजक शेखर शर्मा प्रदीप कथुरिया के अलावे, प्रवीण सिंह, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
