झरिया । बीते दिनों कुस्तौर बीएनआर साइडिंग के समीप रहने वाले मनोज रविदास जी की 30वर्षीय धर्मपत्नी धर्मी देवी खाना बनाने के क्रम में आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई वही जनता मजदूर संघ के सक्रिय कार्यकर्ता लखन चौहान ने भुक्त भोगी परिवार की माली हालत को देखते हुए उनके श्राद्ध कर्म का इंतजाम किया साथ ही इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह को दी जिसके पश्चात आज 26 दिसंबर सोमवार को श्रीमती रागिनी सिंह ने भुक्त भोगी परिवार से बीएनआर साइडिंग स्थित उनके आवास जाकर उनका हाल जाना साथ ही उनकी माली स्थिति को देखते हुए उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान की ।
वही मृतिका के पति मनोज ने बताया कि पहले वो जीटीएस ट्रांसपोर्ट में हाइवा चालक का काम करता था लेकिन एक दुर्घटना में उसके पैर कट जाने के कारण काम छोड़ना पड़ा वहीं उसकी धर्मपत्नी भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं । जिसमे उनका आठ माह का पुत्र अंश कुमार तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का सात वर्षीय पुत्र कृष्णा एवं बारह वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी है वही श्रीमती सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह एक दुखद घटना है और वो भुक्त भोगी परिवार के संपर्क में है और उनके प्रति उनकी सहानुभूति है उनका प्रयास होगा कि उनके जीविका उपार्जन हेतु जो भी बन पड़ेगा वो उसके लिए प्रयासरत रहेगी।इस दौरान मौके पर लखन चौहान के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।
