बस्ताकोला मंडल के 39 बूथों में मनी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती

भगतडीह । बस्ताकोला भाजपा ने रविवार को मंडल के 39 बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई व प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान वार्ड न. 34 के चंदमारी, बस्ताकोला, सोनार बस्ती, भेड़ा कांटा, जबकि वार्ड न. 35 के ऐना कोलियरी, भुइंया बस्ती, इंडस्ट्री कोलियरी, बाउरी बस्ती, परसाटांड़ बस्ती, बोर्रागड़ आदि क्षेत्रों में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बाउरी बस्ती में सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे व्यक्ति थे जिनकी बातें विरोधी दल भी शांति से सुनते थे।

उनके शब्दों में कड़वाहट जरूर होती थी लेकिन, फिर भी विपक्ष उनके आसपास खड़ा रहता था। अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति, साहित्य और समाज में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। वे सभी के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। भाषा व वाणी पर गजब की पकड़ होने के कारण उन्हें सरस्वती पुत्र भी कहा जाता है। बप्पी बाउरी ने कहा कि ऐसे जन नेताओं की जीवनी को अध्ययन करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस दौरान भाजपा बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, बलराम हाड़ी, रवि मिश्रा, संतोष रवानी, तरुण राय, रामदेव शर्मा, रूपेश गुप्ता, चिंटू शर्मा, कुंदन यादव, राहुल गुप्ता, सोहन बाउरी, अनित सिंह, प्रेम पांडे, रंभूनाथ ओझा, पीयूष वर्मा, राकेश गुप्ता, राजेश रजवार, अंकित स्वर्णकार, उमेश भुइंया, अजय त्यागी, सुप्रिय रंजन, सत्यांशु राउत, शंकर लोहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *