धनबाद । जिले के सदर थाना क्षेत्र के आइएसएम आईआईटी के पिक्षे मंडल बस्ती में एक विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाम्प्त कर ली बताया जा रहा है की मृतका के पति जो आइएसएम आईआईटी के लेब डिमोस्टेटर पद पर कार्यरत है, पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था आज सुबह विवाद इतना बढा की पत्नी ने अपने कमरे में अपने आपको बंद कर लिया और फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली पत्नी को झूलता देख पति शंकर मंडल ने दरवाजा तोड़ पत्नी को फंदे से उतारा और आनन-फानन में धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद धनबाद सदर पुलिस मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
वही मृतिका की बेटी ने बताया कि पापा और मम्मी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था आज खाना बनाने को लेकर मम्मी पापा के बीच झगड़ा हुआ पापा ने मम्मी के साथ मारपीट की तब मम्मी गुस्से में आकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया फिर पापा ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर मम्मी को बाहर निकाला, वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।
