अटल जी के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत– तारा देवी
बलियापुर । सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के आवासीय कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाया। सर्वप्रथम विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिप सदस्य तारा देवी ने अटल जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। तारा देवी ने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। मौके पर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। हटिया परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम प्रभारी विनय मुखर्जी की उपस्थिति में अटल जयंती मनाया गया।
जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, महामंत्री निताई रजवार, मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुखिया उत्तम चौबे, अल्पना मुखर्जी, खगेन पांडेय, गोरांग मंडल, विनय मुखर्जी, राकेश चौबे, पिंटू मंडल, दीपक गोप, जगरनाथ दास,खगेन महतो, रविंद्र वर्मा,अतुल केसरी,बंसी पाल, विश्वजीत मुखर्जी, विवेक पाल, रंजीत मंडल आदि मौजूद थे।
