धनबाद । शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। इन दिनों कथित गुंडे पुलिस की शिथिलता के वजह से व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकाने की नियत से उनके प्रतिष्ठान के सामने हवाई फायर कर फरार हो जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार की शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार के क्लिनिलैब प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर फरार हो गए। वही गोली क्लिनिलैब के सामने लगे शीशा को तोड़ा है। बाइक सवार अपराधियों ने क्लिनीलैब के सामने पहुंचकर 3 फायर किया और फरार हो गए। गोलीबारी की घटना से अफरा तफरी मच गई। वही घटना के बाद लोग इसे एक प्रतिष्ठान के मालिक को रंगदारी के लिए धमकाने के तौर पर देख रहे हैं।
मालूम हो कि पिछले कई माह से वासेपुर निवासी प्रिंस खान नामक अपराधी कोयलांचल के व्यवसाई और ठेकेदारों को धमका कर रंगदारी वसूलने का कार्य कर रहा है। परंतु जिला पुलिस अब तक प्रिंस खान नामक अपराधी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है।
अपराधी प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल किया है कि “हम छोटे सरकार के सूटर मेजर है, क्लिनिलैब पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। जो बॉस का बात नहीं मानेगा उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। वह अगर घर में छुप कर बैठा है तो उसके परिवार वाले की खोपड़ी खोल दी जाएगी”।
घटना के बाद बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही प्रतिष्ठान का शीशा टूट कर गिरा पड़ा हुआ है और कई मरीज गोलीबारी की दहशत में भयभीत होकर बगैर जांच कराएं वहां से चले गए। इस घटना के बाद शहर में चर्चा है कि आखिर पुलिस कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, जिससे कि अपराधी प्रिंस खान गिरफ्तार हो सके।
