धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र के विनोद नगर स्थित एक मकान में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। जहां से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और कई नामी-गिरामी ब्रांड की बोतलें व रैपर जब्त किया गया। छापेमारी के बाद एक्साइज सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर विनोद नगर में दिवेश कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। जहां से पांच लाख रुपये मूल्य के लगभग 509 लीटर नकली फॉरेन लिकर बरामद हुई। वहां से घर मालिक दिवेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्पाद विभाग गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। घटना के बाद बताया गया कि विनोद नगर के मिनी शराब फैक्ट्री से नकली शराब बनाकर बाहर के राज्य और जिले में खपाया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *