झरिया । रविवार को झरिया के चार नंबर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल एवं भाजपा के अन्य नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि किया और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ को लाइव सुना । मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल, अजय वर्मा, अनूप लिल्हा, शिवम सोनी, अवधेश साव, विपुल ठक्कर, विकास कुमार, विनोद जी आदि लोग मौजूद थे ।
राजकुमार अग्रवाल,,,,,,,
माननीय अटल जी ने देश में जो सुशासन किया था और समाज के हर तबके का उन्होंने ध्यान रखा खास करके माननीय अंबेडकर जी ने जो कहा था कि सब को शिक्षित करना है । इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान चलाया गया जिसके तहत सभी भारतवासी को मुफ्त शिक्षा मिल सके सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके ।
