झरिया । शनिवार को झरिया विधानसभा एवं झरिया अंचल के ऊपर कुल्हि स्थित क्राउन हॉल में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने वार्ड संख्या 34 से वार्ड 48 तक के पुनर्गठन का कार्यक्रम हुआ ।जिसमे वार्ड 34 से 48 तक के वार्ड अध्यक्ष , सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रिय सदस्य डॉ. नीलम मिश्रा, शुखलाल मरांडी , सायन बनर्जी, अलाउदीन अंसारी शामिल हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से फिरदौस अंसारी, फरीद मल्लिक, शेख, कुमार अविनाश, किशन कुमार, राधेश्याम बाल्मीकि, प्रेम मिश्रा, कालीचरण महतो आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरदौस अंसारी व संचालन फरीद मल्लिक ने किया ।
