धनबाद । रविवार की सुबह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआ बांध में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह कौआ बांध में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा । जिसके बाद वहां से गुजर रही एक टेलर ने सड़क पर गिरे बाइक सवार को कुचल दिया । जिन्हें गंभीर स्थिति में धनबाद के SNMMCH ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे की गंभीर स्थिति बताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार धनबाद के आजाद नगर निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर कौवाबांध गोविंदपुर गए थे । जहां एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार बीच सड़क पर जा गिरा । इसी दौरान वहां से गुजर रहे टेलर ने एक युवक को रौंद दिया । घटना के बाद घायलों को लेकर SNMMCH पहुंचे । वहीं घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं, जिससे अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । जबकि गोविंदपुर कौवा बांध में भी पुलिस लोगों को समझाने- बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है
