झरिया । कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंसन कार्यालय मे शनिवार 24 दिसंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह व भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य उद्देश्य धनबाद समेत झारखंड राज्य मे हो रहे लूट,भ्रस्टाचार, चोरी,हत्या समेत कई बातों को उजागर करना रहा। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने धनबाद नगर आयुक्त पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय मे नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया सवालो के घेरे में है। नगर निगम में दबंगो का बोल बाला है टेंडर सिर्फ एक व्यक्ति विशेष पर ही फिक्स है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति टेंडर प्रक्रिया मे शामिल होता है तू उसे डराया धमकाया जाता है।

अब तो दबंगो का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम टेंडर डालने आए व्यक्ति को सरेआम अगवा कर लिया जाता है। पूरी घटना सीसीटीव में कैद होने के बावजूद नगर आयुक्त द्वारा कोई कदम नही उठाते है इसका मतलब साफ है कि नगर आयुक्त का साफतौर पर कही ना कही मिलीभगत है। भाजपा इस मामले पर चुप नही बैठने वाला अगर इस मामले पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नही करता तो हम रांची तक आवाज उठाएंगे। भाजपा नेत्री झरिया पुलिस प्रशासन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों मे दो हत्याए हुई लेकिन हत्यारे खुले आम घूम रहे है। कोंग्रेस के नेता गरीबों का निवाला डकार रहे है।

झरिया नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पर सरकारी चावलों के कालाबाजारी का मामला दर्ज होना प्रमाणित करता है कि झरिया मे कोंग्रेस के नेता गरीबों का हक मार अपनी जेबें भर रहे है। मामला दर्ज होने के बावजूद कांग्रेसी नेता खुलेआम घूम रहा है वही अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कोई छोटा सा आरोप लगता तो झरिया पुलिस रात मे कार्यकर्ताओं को घर से उठा लिया जाता। धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। केंद्र सरकार की कोई योजना धनबाद मे धरातल पर नही उत्तर रही। धनबाद में क्राइम ग्राफ में लगातार वृद्धि हुई है जिसमे जल्द से जल्दअंकुश लगाने की आवश्कता है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ,मानस प्रसून,उमेश यादव ,संतोष शर्मा, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, अभिषेक पांडे ,दिलीप भारती, आंनद ओझा, अरुण साहू, सैलेश सिंह चंद्रवंशी, स्वरूप भट्टाचार्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *