कुमार अजय
धनबाद । दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने झरिया कोयरीबांध निवासी विशाल बाल्मकी को पार्टी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मनोनित किया है , श्री बाल्मिकी को दुर्गा सोरेन सेना के युवा विंग के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर धनबाद कोयलांचल के समर्थको में उत्साह देखा गया।केंद्रीय कमिटी ने श्री बाल्मीकि पर विश्वास जागते हुए पार्टी के युवा मोर्चा का कमान सोपते हुए कहा की बाल्मिकी के नेतृत्व में युवा वर्ग का जानधार बढ़ेगा, विशाल बाल्मिकी को शुभम सिंह,नवाज खान, अजय पंडित, जाहिद खान, सोनू बाल्मीकि, सागर पासवान, सोनू मुंडा,राजकुमार बाल्मिकी सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।
