कुमार अजय
कतरास । रामकनाली ओ पी क्षेत्र के केशलपुर कोलियरी के 3 नंबर बंद खदान के सिरमुहाने को प्रबंधन ने पुलिस , सी आई एस एफ व झिझिपहाड़ी के मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो के देखरेख में डोजरिंग कर अवैध 3 नंबर माइंस की भराई करवाई।सूत्रो की माने तो धंधेबाजों के इसारे पर पुलिस 3 नंबर के बजाय जीरो शिम खदान की भराई करवाने की बात कह रही थी,जिसे बाद में झिझिपहाड़ी के मुखिया प्रतिनिधि व स्थानीय लोगो के विरोध के बाद पुलिस, सी आई एस एफ , प्रबंधन के ओर से सुरक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा के देखरेख में 3 नंबर अवैध मुहाने को ओ बी,मिट्टी से भराई करवाया, सूचना पाकर यूनियन प्रतिनिधि दूर से ही नजारा लेते दिखे।
स्थानीय लोगो ने बताया की बीते एक सप्ताह पूर्व ही उक्त बंद खदान के सिरमुहाने को खोल कर अवैध तरीके से कोयले की कटाई करने का धंधा फल फूल रहा था। ग्रामीणों ने बताया की अवैध माइंस की भराई कार्य को आधा भराई के बाद चले जाने कई सवालों को जन्म देती है ।प्रबंधन सूत्रो की माने तो कल भी अवैध मुहाने की भराई की जाएगी।
